उत्तराखंड- विकास नगर में मंगलवार सवेरे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, एक रोड़वेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव कार्य भी शुरू कर दिया है। हादसे में 3 लोगों की मौत की ख़बर आ रही है जबकि हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही हिमाचल प्रदेश रोड़वेज बस हरिपुर-कोटि-मीनस राजमार्ग पर अनियंत्रित हो गयी और खाई में गिर गई। फ़िलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार, 3 लोगों की मौत हो गयी है। बस में 2 दर्जन से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट चुकी है। घायल लोगों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा- हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com
जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया जाएगा।
क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 3, 2026
दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…


















