मुज़फ्फरनगर- जानसठ पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ़्तार, आरोपी पर 20 मुक़दमे दर्ज

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- (मुठभेड़) जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जानसठ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राव के नेतृत्व में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह की टीम ने गढ़ी-नया गांव मार्ग पर घेराबंदी कर 20,000 रुपये के इनामी बदमाश विकास उर्फ अटरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ का विवरण और बरामदगी

मिली जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्त विकास ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और ईंख के खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और 3320 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद राशि पूर्व में हुई चोरी व लूट की घटनाओं से संबंधित बताई जा रही है।

शातिर अपराधी का लंबा इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त विकास उर्फ अटरिया एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध मुजफ्फरनगर और शामली के विभिन्न थानों में करीब 20 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना जानसठ और ककरौली के कई मामलों में वांछित चल रहा था, जिसके चलते उस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था। शातिर पर लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक संबंधों की जांच कर रही है और विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News