मुज़फ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- चांदी गबन करने वाला शातिर सेल्समैन चढ़ा हत्थे, भारी मात्रा में आभूषण बरामद

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- चांदी गबन करने वाला शातिर सेल्समैन चढ़ा हत्थे, भारी मात्रा में आभूषण बरामद हुई। सर्राफा व्यापारी के पास से क़रीब 40 लाख रुपये की चांदी लेकर फ़रार हुआ सेल्समैन पुलिस की गिरफ्त में आया। बताया जा रहा है दो दिन पूर्व सेल्समैन, सर्राफा व्यापारी से बेचने के लिए चांदी ले गया था। मुज़फ्फरनगर पुलिस ने लगभग 15 किलो चांदी भी बरामद की है।

गतदिनों सर्राफा बाज़ार से सर्राफा कारोबारी के पास से चांदी के आभूषणों को बेचने के लिए ले गए सेल्समैन पर आभूषणों के गबन करने का आरोप दुकानदार द्वारा लगाया गया था, जिसकी नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर नगर कोतवाली पुलिस एक्टिव हो गयी और जाँच में जुट गई।

गत 19 जनवरी 2026 को चरथावल रोड़ से न्याजूपुरा जाने वाले रास्ते से उक्त सेल्समैन को सफ़ेद धातु के आभूषणों के साथ गिरफ़्तार कर लिया है। चन्द्रमणि शर्मा पुत्र रामावतार शर्मा निवासी सहारनपुर जनपद से पुलिस ने क़रीब 14.6 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं जिनकी अनुमानित क़ीमत क़रीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

सीओ सिटी किया खुलासा

सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया, चांदी के गबन की शिकायत पर पुलिस ने जाँच की और उक्त सेल्समैन से क़रीब 14 किलो चांदी बरामद की है उनके अनुसार, सेल्समैन चांदी बेचने के लिए बताकर ले गया और उसके बाद वह गायब हो गया। जिसको गिरफ़्तार कर लिया गया है और चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News