मुज़फ्फरनगर- नगर के शिव चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब 4 लोगों कि जेब कटने की सूचना पुलिस को मिली, भीड़भाड़ वाले बाज़ार में चंद मिनटों में ही बाज़ार में खरीदारी करने आये लोगों से क़रीब 40 हजार रुपये नकदी चुरा ली गयी।
पुलिस ने क्षेत्र के खंगाले सीसीटीवी
शिकायत मिलते ही आबकारी पुलिस चौकी इंचार्ज शशि कपूर, कांस्टेबल नवीन सैनी और कांस्टेबल सैनी शर्मा ने आनन-फानन में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में कुछ बुर्कानशी महिलाएं नजर आईं, जो लोगों की जेबों पर डाका डाल रही थीं। हैरत की बात ये थी कि इनके गैंग में एक 8 साल की छोटी बच्ची भी शामिल थी।
यह भी पढ़ें- विदेशों में अच्छी जॉब दिलवाने के नाम पर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 2 को किया गिरफ़्तार
पुलिस ने जाँच की तेज
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज की और चंद घंटों की भागदौड़ से जानसठ की रहने वाली तीन-चार बहनें पुलिस की रडार में आ गईं। मास्टरमाइंड साजिया तक गुरुवार सुबह पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में पहले तो वह गुमराह करने की कोशिश करती रही, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे टूट गई। तोते की तरह पटर-पटर बोलने लगी और अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मंसूरपुर थाना के सोंटा गांव निवासी विषांक राठी की जेब से 25 हजार, खालापार निवासी शबनम के पर्स से 5 हजार, उत्तराखंड के रुड़की से इलाज कराने आई सपना के पर्स से 10 हजार और एक अन्य व्यक्ति की जेब से कुछ नकदी चुरा ली गई।
पुलिस जेबकतरों के विरुद्ध कार्यवाही में जुटी
पुलिस ने साजिया और उसके गिरोह को दबोच लिया है। अब इन आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। बाजार में जेबकतरों का यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com
















