मुज़फ्फरनगर- पड़ोसी जनपद मेरठ में 5 जनवरी को सोनू कश्यप को जिंदा जलाने का विरोध आज कचहरी में देखने को मिला। आरोप है कि उक्त प्रकरण में अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि एक नाबालिग को गिरफ़्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में कश्यप समाज व सामाजिक न्याय पार्टी ने संयुक्त रूप से कचहरी में धरना दिया।
उक्त प्रकरण में सामाजिक न्याय पार्टी व कश्यप एकता क्रांति मिशन ने आज डीएम दफ्तर के बाहर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही व पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। आज दोनों पार्टियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर को एक ज्ञापन सौंपा है।
दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही व मुआवज़े की मांग को लेकर धरना
अंकित कश्यप ने बताया मृतक सोनू कश्यप मुज़फ्फरनगर के आबकारी मौहल्ले का निवासी था वह गत 5 जनवरी 2026 को अपनी मौसी के घर जनपद मेरठ के ज्वालागढ़ जा रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे जनपद मेरठ के ही गाँव सवाला में जिंदा जलाकर हत्या कर दी जिसका हम सब यहाँ विरोध कर रहे हैं। और दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही व मुआवजे की मांग करते हैं।
कश्यप समाज के प्रतिनिधि देवेंद्र कश्यप ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें कठोरतम सजा नहीं दी जाती, तब तक समाज का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की भी मांग की।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com


















