मुज़फ्फरनगर- शाहपुर पुलिस की रविवार देररात चेकिंग के दौरान 2 संदिग्ध गाड़ियां आती दिखाई दी, रोकने पर नहीं रुके और पुलिस के ऊपर फायरिंग कर डाली जवाबी कार्यवाही में शाहपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- मुज़फ्फरनगर जिलाधिकारी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट, प्रशासन से जनता से की अपील
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्वाति हॉस्पिटल के पास गतरात चेकिंग की जा रही थी तभी तेज रफ़्तार 2 गाड़ियां आती दिखाई दी जिसमें हौंडा सिटी भागने में कामयाब रही जबकि सेंट्रो कार में तीन बदमाश थे। उसमें भी बदमाश थे और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्यवाही में 3 शातिर घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया।
मुठभेड़ में 3 शातिर नीरज पुत्र राजवीर, अनिल कुमार पुत्र मलखान व आरिफ़ पुत्र महबूब घायल हुए हैं। पुलिस तीनों को गिरफ़्तार कर लिया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इन शातिरों पर कई-कई मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं।
शातिर बदमाशों से बरामदगी
इन तीनों शातिरों से एक सेंट्रो कार, ट्रांसफर का क़रीब 1.5 कुंतल कॉपर, 11 हजार लाइन का क़रीब 200 मीटर तार भी बरामद हुआ है।
सीओ बुढ़ाना ने मुठभेड़ की दी जानकारी, देखें
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com















