वाराणसी- बुधवार को जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। मामला वन्य जीवों से जुड़ा है, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से तोतों के तस्कर को गिरफ़्तार किया गया है। उक्त वन्य जीव तस्कर से 334 तोते बरामद किए गए हैं। आरोपी बंगाल जाने वाली ट्रेन में सवार होने की फ़िराक में था।
जानकारी के मुताबिक, मौ. जाहिद जो पश्चिम बंगाल का निवासी है 334 जंगली तोतों की तस्करी कर रहा था। बताया जा रहा उक्त आरोपी वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। मौ. जाहिद के कब्ज़े से 334 प्रतिबंधित तोते बरामद किए गए है।
बताया जा रहा है उक्त तस्कर उत्तर प्रदेश से 150-200 में तोते खरीद कर पश्चिम बंगाल में क़रीब 1500 ₹ तक प्रति तोता बेचता था। उक्त आरोपी सभी तोतों को एक प्लास्टिक बैग में भरकर अमृतसर-हावड़ा मेल से लेकर जा रहा था। जीआरपी पुलिस द्वारा 334 जिंदा तोतों को बरामद कर वन विभाग को सौंपे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com















