मेंहदीपुर बालाजी के दर्शनों से ऊर्जा का होता है संचार, भारत बने विश्वशक्ति- पीयूष गोयल

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

फाइल फोटो

मेंहदीपुर (राजस्थान), केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल आज मेहंदीपुर पहुँचे, उन्होंने वहाँ मेंहदीपुर बाला जी के दर्शन किये। उन्होंने कहा बाला जी के दर्शन मात्र से मुझमें ऊर्जा का संचार होता है, देश के प्रति अपने दायित्वों को पूर्ण करने हेतु मुझे शक्ति मिलती है। मुझे जब भी मौका मिलता है पवित्र स्थान मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन से मुझ में सदैव प्रसन्नता की अनुभूति होती है। बालाजी का आशीर्वाद देश में सभी पर बना रहे, जिससे देश विश्वशक्ति बने।

आज मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पवित्र स्थान के दर्शन से मुझ में सदैव प्रसन्नता और ऊर्जा का संचार होता है।

भगवान बालाजी से प्रार्थना की कि वह हमेशा देश के सभी नागरिकों पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें, और हमें देश और समाज की सेवा करने हेतु आशीर्वाद दें। pic.twitter.com/eskvLGkBWe

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 13, 2021

Leave a Comment