अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी घोषित, विजय प्रताप सिंह बने जिलाध्यक्ष

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की समीक्षा बैठक रुड़की रोड स्थित एक मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारणी के गठन को लेकर चर्चा हुई साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दी गई, जिसमें जिलाध्यक्ष के पद पर विजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए मनोज पुंडीर के नाम पर निर्विरोध सहमति बनी। साथ ही दो अन्य पदों की घोषणा की गई जिसमें जिला महामंत्री दिवाकर सोलंकी एवम् प्रवेंद्र पुंडीर को जिम्मेदारी दी गई। जिला उपाध्यक्ष के लिए दिव्य प्रताप सिंह, रणंजय ठाकुर को जिला संगठन मंत्री चुना गया।

आयोजकों ने बताया आगामी 28 सितंबर को एक बड़ा महासम्मेलन मुजफ्फरनगर में होने जा रहा है जिसमें प्रदेश एवम् राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जिसकी बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। आपको बता दे यह संस्था सबसे प्राचीन संगठनों में से एक है जिसका गठन 1897 में किया गया था। जो वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर समाज के उत्थान के लिए साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Comment

Related News