मेरठ की आयशा परवीन ने 5th स्थान प्राप्त कर जनपद मेरठ को टॉप किया। आयशा ने 562 अंक प्राप्त कर 93.67% लाने में सफलता हासिल की। और अपने स्कूल स्टार ऑल फलाह इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया।

यूपी बोर्ड का वर्ष 2024-2025 का रिज़ल्ट 25 अप्रैल में घोषित किया गया। जिसमें मेरठ के किठौर के स्टार ऑल फलाह इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा आयशा परवीन ने 562 अंको के साथ 93.67% से अपनी हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त किया। जिसके पश्चात मेरठ मंडल के कमिश्नर डॉ ऋषिकेश भास्कर व कॉलेज के डायरेक्टर डॉ नुसरत अली द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया।


















