जॉयरोकॉप्टर से पहाड़ों में कर सकेंगे हवाई सफ़ारी, हरिद्वार में सफ़ल परीक्षण

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

 हरिद्वार- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज हरिद्वार में जॉयरोकॉप्टर का हुआ सफ़ल परीक्षण। जॉयरोकॉप्टर से एक सवारी बैठकर कर सकेगी पहाड़ों में हवाई सफ़ारी। जिलाधिकारी ने बताया कि जॉयरोकॉप्टर एक प्रकार का छोटा हेलीकॉप्टर है। इसका पहला और सफल परीक्षण हरिद्वार में करते हुए उन्होंने टीम को बधाई भी दी।


Source internet


हरिद्वार- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को बैरागी कैम्प के ग्राउण्ड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से जॉयरोकॉप्टर के परीक्षण उड़ान का सफलतम शुभारम्भ किया। उन्होंने स्वयं साहसिक जॉयरोकॉप्टर में उडान भी भरी। जॉयरोकॉप्टर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जॉयरोकॉप्टर एक प्रकार का छोटा हैलीकॉप्टर है, जिसका उपयोग उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि शीघ ही उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा जॉयरोकॉप्टर द्वारा हिमालयन सफारी आयोजित कराई जायेगी।


Source net


अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद कर्नल अश्विनी पुण्डीर ने इसे ऐतिहासिक मौका बताते हुए कहा कि इस जॉयरोकॉप्टर की भारत में सर्वप्रथम  सफलतम पहली उड़ान परीक्षण के तौर पर उत्तराखण्ड के हरिद्वार में की जा रही है। उन्होंने बताया कि जॉयरोकॉप्टर द्वारा राज्य के विभिन्न दर्शनीय स्थलों की हिमालयन हवाई सफारी योजना शीघ्र ही घरातल पर उतारी जायेगी। उन्होंने कहा कि ब्रेकफॉस्ट टूरिज्म के तहत उतारी गयी इस योजना में पर्यटक एक स्थल से जॉयरोकॉप्टर में उड़ान भर हिमालयी चोटियों, नदियों की प्राकृतिक छटा का आनन्द लेते हुए दूसरे गतंव्य पर पहुँचेंगे।

Leave a Comment

Related News