साल 2023 का सबसे छोटा दिन होगा 22 दिसम्बर जबकि रात सबसे लंबी

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

 आज होगा साल का सबसे छोटा दिन

Source Aajtak

हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। इस झुकाव और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा की वजह से ही धरती पर मौसम में बदलाव होता है और हर जगह पर दिन की अवधि में भी भिन्नता पाई जाती है। सर्दियों में वैसे तो सभी दिन छोटे होते हैं परंतु आज साल 2023 का सबसे छोटा दिन व सबसे लंबी रात होगी।

हर साल 21 या 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं। जिसके चलते उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से सबसे अधिक दूर होता है और इसी वजह से उत्तरी गोलार्द्ध में इस समय ठंड का मौसम होता है और यह साल का सबसे छोटा दिन होता है।

इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध में दिन की अवधि 10 घंटे 19 मिनट की होती है। वहीं 21 जून को सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित कर्क रेखा पर लंबवत होती हैं। जी हाँ सर्दियों में वैसे तो सभी दिन छोटे हैं परंतु आज 22 दिसम्बर 2023 वर्ष का सबसे छोटा दिन होगा। तो वहीं रात होगी सबसे लम्बी।

Leave a Comment