अलविदा उस्ताद- मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का बीमारी के बाद निधन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

नई दिल्ली- मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इलाज के दौरान उनका 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें ह्रदय संबंधी समस्याओं की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ज़ाकिर हुसैन पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन बाद में उनकी तबियत और बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। कल रात्रि में उनके देहांत की ख़बरें आने लगी जिसके बाद परिजनों ने जीवित होने की बात कही थी। लेकिन सोमवार सवेरे परिजनों की तरफ़ से पुष्टि की गई कि मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन अलविदा कह गए। भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Comment