SOCIAL MEDIA DOWN- दुनियाभर में फ़ेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम सर्वर हुआ डाउन

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

सोशल मीडिया के अमेरिका समेत पूरी दुनिया में ठप्प हो जाने लोग हुए परेशान। देररात फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप सर्वर हुआ डाउन। बड़ी संख्या में लोग हुए परेशान। दुनियाभर में मेटा का सर्वर डाउन होने से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड यूजर्स को बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। भारत में बुधवार रात 11 बजे के करीब यूजर्स ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के आउटेज को लेकर शिकायतें करनी शुरू कीं। यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने या प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह इंस्टा, फेसबुक और थ्रेड पर फीड अपलोड होने में दिक्कतें सामने आई। हालांकि क़रीब 1 घण्टे बाद सर्वर ठीक भी हो गया। लेकिन काफ़ी देरतक यूजर्स परेशान रहे। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप के अतिरिक्त इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड का स्वामित्व भी मेटा के पास है।

Leave a Comment