मुज़फ्फरनगर को अनेक बार गौरान्वित कर चुके वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा देहरादून में सम्मानित

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

 देहरादून- मुज़फ्फरनगर से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले पत्रकार राकेश शर्मा पूर्व में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। अब एक बार फ़िर जनपद का नाम रोशन करते हुए राकेश शर्मा ग्लोबल विजनरी अवार्ड से सम्मानित किए गए।

श्रीमाधो सिंह उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में न्यूजीलैंड की संस्था न्यूजीलैंड भारत इकोनामिक फाउंडेशन ने मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा को ग्लोबल विजनरी अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें इससे पहले 2015 में देहरादून में ही राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सम्मानित किया था। अब उन्हें एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विदेशी संस्था न्यूजीलैंड भारत इकोनामिक फाउंडेशन ने उन्हें ग्लोबल विजनरी अवार्ड से नवाजा है। पत्रकार शर्मा के अलावा प्रदेश के सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सीएमआई हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुडियाल, वीएमएसबी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. ओमकार सिंह, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन जगमोहन सिंह राणा, एएसपी मुकेश ठाकुर, योगाचार्य गोपाल भार्गव, किसान सेवा सहकारी क्षेत्र में संजीव शर्मा, सूरत चैंबर ऑफ कॉमर्स के सीईओ राकेश त्रिवेदी, प्रोफेसर डॉ. अनीता रावत, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार चौधरी को भी ग्लोबल विजनरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Related News