मुज़फ्फरनगर में सर्दी का सितम, 26 वर्षीय दिव्यांग की अलाव से मौत, जनपद में रातभर छाया रहा घना कोहरा

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- यूपी में सर्दी का कहर जारी है। कल रात्रि मुज़फ्फरनगर के बाजारों में जल्दी कोहरा आ जाने से जनजीवन व्यस्त हो गया तो दो पहिया वाहन चालक औंस और कोहरे से भीगे-भीगे अपने गंतव्य तक पहुँचे। सड़क पर जीवन बसर करने वाले लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। रातभर नगर में कोहरा छाया रहा।

सीजन के रात्रि में पहले घने कोहरे से जहाँ विजिबिलिटी बेहद कम रही तो वहीं जनपद के थाना शाहपुर के बजधाड़ा गाँव में 26 वर्षीय युवक पर टूटा सर्दी का कहर। दरअसल, गाँव के 26 वर्षीय दिव्यांग युवक सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाकर जहाँ सर्दी से राहत ले ही रहा था तो वहीं चारपाई के पास रखा अलाव का तसला दिव्यांग युवक की मौत का कारण बन गया। दिव्यांग युवक का नाम कपिल जाटव बताया जा रहा है, युवक बोलने व सुनने में अक्षम था। दिव्यांग युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Comment

Related News