मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ पुनीत के निधन से नगर में शोक की लहर

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- नगर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक, प्रमुख समाजसेवी व डाट वाली माँ के अनन्य भक्त, डॉक्टर पुनीत का 64 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया। चिकित्सकों व सामाजिक क्षेत्र में इस दुःखद समाचार से शोक की लहर दौड़ गयी। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी डॉक्टर पुनीत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। हम भी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे डॉक्टर पुनीत की आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Comment

Related News