ट्रैफ़िक एडवाइजरी- रेशू विहार रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य शुरू, वैकल्पिक मार्ग का ही करें प्रयोग

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- रेशु विहार रेलवे फाटक पर निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते ट्रैफ़िक पुलिस ने ट्रैफ़िक एडवाइजरी जारी करते हुए 21 जनवरी से भारी वाहनों व चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगले आदेश तक केवल दो पहिया वाहन ही क्षेत्र में आवागमन कर सकते हैं।

एसपी ट्रैफ़िक अतुल कुमार चौबे ने मंगलवार देरशाम ट्रैफ़िक एडवाइजरी जारी कर दी है, एडवाइजरी में साफ़ शब्दों में बताया गया है 21 जनवरी से रेशु विहार रेलवे क्रॉसिंग से भारी वाहनों व चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। अतः क्षेत्र में जाने के लिए दूसरे रास्तों का प्रयोग करना ही सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

बुधवार 21 जनवरी से रेशू विहार रेलवे कॉसिग (लेवल कासिंग / समपार संख्या-52) पर रेलवे विभाग द्वारा पुशिंग विधि से सीमित ऊंचाई वाले सबवे / आरयूबी के निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है निर्माण कार्य के दृष्टिगत कल दिनांक 21.01.26 को प्रातः 08.00 बजे से निर्माण कार्य की समाप्ति तक रेशू विहार फाटक पर भारी एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News