मुजफ्फरनगर- बिजली विभाग द्वारा जर्जर खम्बों को बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके चलते दिनांक 20.03.2025 (बृहस्पतिवार) को 33/11 केवी उपकेन्द्र जिला अस्पताल, मुजफ्फरनगर को पोषित करने वाली 33 केवी लाईन के जर्जर पोलों को बदलने हेतु दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक शट डाउन रहेगा। जिस कारण जिला अस्पताल उपकेन्द्र से निर्गत समस्त 11 केवी फीडर्स की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मौहल्ला-लद्धावाला, कम्बल वाली गली, किचलू वाला बाग, मोती महल, घास मण्डी, ब्रहमपुरी, गंगारामपूरम, मल्हुपुरा, रैदासपुरी, कच्ची सड़क, गाजावाली, उत्तरी रामपुरी के साथ-साथ जिला अस्पताल की सप्लाई व 11 केवी शनि धाम पोषक की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मुज़फ्फरनगर में 20 मार्च गुरुवार को इन सब क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित
Published On:
Date:













