मुजफ्फरनगर में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से जारी बरसात और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बरसात ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने ऐसी करवट ली कि शुक्रवार की सुबह घने बादलों और गरज के साथ शुरू हुई, जो देखते ही देखते भारी बरसात में बदल गई। जिसके कारण मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान गिरकर 9°C तक पहुँच गया है, जिससे जनपद में कड़ाके की ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। शहर से लेकर देहात तक पानी बरस रहा है।

मुज़फ्फरनगर में सीज़न की पहली बरसात ने कुछ दिनों से तेज धूप के बाद आज फ़िर ठंड का एहसास करा दिया है। हालांकि 4-5 दिनों की तेज धूप से पूर्व सर्दी ने रिकॉर्ड बनाते हुए बर्फ़ीली हवाओं ने पहाड़ों से भी ज़्यादा ठंड पैदा कर दी थी। हालांकि वायु प्रदूषण के स्तर में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

शुक्रवार सुबह क़रीब 8.30 बजे शुरू हुई हल्की-हल्की बरसात से आज फ़िर मौसम ठंडा-ठंडा कर दिया है। क़रीब 3 घण्टे से चल रही हल्की हल्की बरसात जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रही है। तो जानकारों का मानना है बरसात भी जरूरी है। हालांकि इस सर्दी के सीजन में ये पहली बरसात है।

बरसात के साथ प्रदूषण का तड़का

सीज़न की पहली बरसात ने मौसम फ़िर सर्द बना दिया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री के आसपास पहुँच गया है। तो वहीं जनपद में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कम हुआ है हालांकि अभी मुज़फ्फरनगर का AQI 248 बना हुआ है जो ख़राब स्थिति बताई जा रही है।

बरसात के चलते छतरी निकली बाहर

मुज़फ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर भी आवागमन प्रभावित होता दिख रहा है, यहाँ बरसात के बीच लोग छतरी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो चार पहिया वाहन भी हेडलाईट ऑन करके अपने गंतव्य स्थल की ओर बढ़ रहे हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News