एसएसपी मुजफ्फरनगर ने खतौली के पमनावली वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खतौली स्थित पमनावली आवासीय वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और भोजन, स्वास्थ्य व सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। वृद्धजनों ने पुलिस कप्तान की इस संवेदनशील पहल की सराहना की, वहीं एसएसपी ने बुजुर्गों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम प्रबंधन को कड़े निर्देश देते हुए एसएसपी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अनमोल धरोहर हैं और उनकी सेवा व सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और आश्रम कमेटी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसएसपी का स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News