X बंद करें

जैन स्कूल कमैटी के चुनाव में फिर चला ‘नावला गुट’ का जादू, राजेश जैन अध्यक्ष और सौरभ जैन निर्विरोध सचिव निर्वाचित

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जनपद की समस्त जैन शिक्षण संस्थाओं की सर्वोच्च संस्था ‘जैन स्कूल कमैटी (रजि.) मुजफ्फरनगर’ की प्रबंध समिति के आगामी पंचवर्षीय कार्यकाल हेतु निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है। रविवार को हुए इस घटनाक्रम में एक बार फिर पूर्व की भांति नावला गुट का दबदबा कायम रहा। सभी 05 पदाधिकारियों और 08 सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया।

​बिना मतदान के चुनी गई नई टीम

निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रकाश सक्सेना (प्रधानाचार्य, एसडी इण्टर कॉलेज) और शिव कुमार यादव (पूर्व प्रधानाचार्य, डीएवी इण्टर कॉलेज) की देख-रेख में जैन कन्या पाठशाला (पी.जी.) कॉलेज के प्रांगण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 05 पदाधिकारी और 08 सदस्य पदों के लिए उतने ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिसके कारण मतदान या चुनाव चिन्ह आवंटन की आवश्यकता नहीं पड़ी और पूरी समिति को निर्विरोध घोषित कर दिया गया।

​नई प्रबंध समिति की सूची: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा होते ही समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। नवनिर्वाचित टीम इस प्रकार है-

पदनाम
अध्यक्षराजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स)
उपाध्यक्षमहीपाल जैन (सर्राफ)
सचिवसौरभ जैन (नावला वाले)
सह-सचिवप्रियंक कुमार जैन
कोषाध्यक्षपवन कुमार जैन (बसेड़ा वाले)

कार्यकारिणी सदस्य
समिति में सदस्य के रूप में रोहित जैन ‘अप्पू’, अंकुर जैन (67 प्रेमपुरी), आशीष जैन (सीए), कुलदीप कुमार जैन (प्रकाश जनरल स्टोर), पंकज जैन (पुरबालियान वाले), मनोज जैन (एलजी वाले), संदीप कुमार जैन (जोला वाले) और सुभाष चन्द बजाज को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

​जैन समाज में खुशी की लहर

​इस ऐतिहासिक निर्विरोध निर्वाचन पर संजय जैन (पारस टीएमटी), रविन्द्र जैन, विनेश जैन, सुनील जैन, विपलव जैन और राजकुमार जैन सहित जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने नई टीम को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन समाज की एकता और शिक्षण संस्थाओं के प्रति उनकी संजीदगी को दर्शाता है। ​इस अवसर पर समस्त जैन शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य और मुजफ्फरनगर जैन समाज का विशेष योगदान रहा। नई समिति का कार्यकाल आगामी पांच वर्षों के लिए होगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com