बंदरों को पकड़ने का अभियान मुज़फ्फरनगर में कल से शुरू, आज गाँधी वाटिका में लगाया गया बंदरों के लिए पिंजरा

By muzaffarnagarviews

Updated On:

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी में बंदरों के हमले में 8 साल के बच्चे के घायल होने की घटना सीसीटीवी में कैद होने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है।

नगर पालिका ने लोगों को बंदरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से एक विशेष टीम को बुलाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अभियान चरणबद्ध तरीके से शहर के 55 वार्डों में चलाया जाएगा। ईओ प्रज्ञा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गाँधी कॉलोनी गली नंबर 13 में बच्चों पर बंदरों के हमले के बाद सबसे पहले गाँधी कॉलोनी से ही इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

​ईओ के अनुसार सभी वार्डों से पकड़े गए बंदरों को शहर से दूर जंगलों में छोड़ा जाएगा। गाँधी कॉलोनी के सभासद अमित पटपटीया ने बताया है कि कल 19 नवंबर 2025 दिन बुधवार को गांधी कॉलोनी में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके। जिसकी शुरुआत आज से कर दी गयी है। नगर पालिका द्वारा गाँधी वाटिका की छत पर बंदरों के लिए एक बड़ा पिंजरा भी रख दिया है जिसके अंदर केले व चने भी डाले गए हैं।

Leave a Comment

Related News