X बंद करें

द लर्निंग ट्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सत्र 2026-27 का प्रथम दिवस

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित ‘द लर्निंग ट्री स्कूल’ में सत्र 2026-27 का प्रथम दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं आनंदपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रातःकालीन सभा में सरस्वती जी का पूजन किया गया और सभी ने उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर ज्ञान की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात् हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अभिभावकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने मिलकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और गांधी कालोनी मेन रोड पर जाकर प्रसाद वितरण किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News