बिजली विभाग ने मुज़फ्फरनगर-मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर/मेरठ- विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने और स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 2 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को ‘UPPCL Smart App’ के उपयोग और समय पर रिचार्ज प्रक्रिया के प्रति प्रशिक्षित करना है।

निदेशक ने मुजफ्फरनगर में संभाला मोर्चा

​अभियान के पहले दिन निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन ने मुजफ्फरनगर का दौरा किया। उन्होंने महावीर चौक, गांधी नगर, टाउन हॉल और मंडी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ खतौली विद्युत वितरण खंड का भी भ्रमण किया। श्री जैन ने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें लाइव डेमो दिया कि कैसे मोबाइल नंबर सत्यापित कर स्मार्ट ऐप के जरिए घर बैठे बैलेंस चेक और रिचार्ज किया जा सकता है।

नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं पर विशेष नजर

बैठक के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस ‘नेगेटिव’ (ऋण) में है, उनसे तत्काल संपर्क कर उन्हें रिचार्ज के लिए प्रेरित किया जाए। विभाग का लक्ष्य है कि उपभोक्ता समय पर भुगतान करें ताकि उनकी विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। निदेशक ने महावीर चौक स्थित हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण भी किया और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।

मेरठ में भी चला सघन अभियान

​मेरठ जोन-प्रथम में मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने गंगानगर क्षेत्र में और मेरठ जोन-द्वितीय में मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह ने काजीपुर में जनसंपर्क किया। अधिकारियों ने डिजिटल भुगतान प्रणाली और स्मार्ट मीटर के फायदों का वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया।

विद्युत विभाग की अपील

विभाग ने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ‘UPPCL Smart App’ डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित कराएं ताकि उन्हें बिजली कटौती और बैलेंस संबंधी सूचनाएं समय पर मिल सकें।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News