मुज़फ्फरनगर- आबकारी मौहल्ला निवासी सोनू कश्यप के परिवार से मिलने आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मुज़फ्फरनगर बॉर्डर पर पुलिस ने रौका। पिछले 3 दिनों से सियासी पार्टियों के नेता मुज़फ्फरनगर पहुंच रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व सांसद हरेंद्र मलिक भी पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रौका
मृतक सोनू कश्यप के निवास पर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने मुज़फ्फरनगर बॉर्डर पर रोक दिया है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुँच रहे राजनैतिक पार्टियों के नेता जिसके चलते चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गयी है।
चप्पे चप्पे पर पुलिस
मुज़फ्फरनगर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न नेताओं को सोनू कश्यप के निवास जाने से रोक चुकी है। क्योंकि कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस का ही दायित्व है। आपको बता दें सोनू कश्यप की मेरठ में 5 जनवरी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गयी थी।
खतौली बॉर्डर पर बैरिकेडिंग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को आते समय मेरठ–मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर बैरीगेटिंग कर रोक दिया गया है। क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। यह मामला खतौली के भंगेला चेक पोस्ट का बताया जा रहा है।













