मुज़फ्फरनगर पहुँचे ठाकुर पूरण सिंह ने कपसाढ और ज्वालागढ़ पर राजनीति करने वालों पर साधा निशाना

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह मुजफ्फरनगर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद पर जमकर हमला बोला और कहा कि चंद्रशेखर आजाद दल की राजनीति करते हैं दलितों की नहीं, बता दे कि बीते दिन हो जनपद मेरठ के कपसाढ और ज्वालागढ़ में हुई दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में उबाल है और लगातार प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

ठाकुर पूरण सिंह ने कहा, आप पीड़ित के घर नहीं आप वोटर के घर जा रहे हो अगर आप पीड़ित की मदद करना चाहते हो तो आप अधिकारियों के पास जा सकते हो मुख्यमंत्री के पास जा सकते हो, आप पीड़ित के नहीं, वोटरों के घर जा रहे हो। इसी क्रम में पीड़ित परिवारों से मिलने विपक्ष के नेता पहुंच रहे हैं तो पुलिस और प्रशासन उनको रोकने का काम कर रहा है इसी बीच ठाकुर पुरण सिंह ने सरधना विधायक अतुल प्रधान और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से ठाकुर पुरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ठाकुर पूरण सिंह ने कहा, कपसाढ और ज्वालागढ़ में हुई दोनों घटनाए निन्दनीय है उन्होंने कहा, हर आदमी को सुरक्षा हर आदमी को चिकित्सा सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन जिस तरह से इन मुद्दों पर राजनीति हो रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पहले भी कई बार यह कहा है कि प्रेम हत्या करना नहीं सिखाता है। शासन की जिम्मेदारी है प्रशासन की जिम्मेदारी है आप चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं।

आप इस बात को मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं प्रधानमंत्री के सामने रख सकते हैं इसके साथ ही चंद्रशेखर के बराबरी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि आपको एक बात बता दूं कि सांसद बनना बहुत आसान है लेकिन मेरा जैसा बनना बहुत मुश्किल है। मेरे जैसा बनने के लिए उसे दोबारा जन्म लेना पड़ेगा। क्योंकि सांसद बनकर सदन में तो कोई भी जा सकता है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News