मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Talk with Doctor श्रृंखला के अंतर्गत स्कूल में समय समय पर विभिन्न फील्ड्स के स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बुला कर सेमिनार लिए जाते है।

इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए डॉक्टर वर्षा मालिक (स्पेशलिस्ट इनफर्टिलिटी और आई वी एफ ) को स्कूल में आमंत्रित किया गया।

उन्होंने बहुत ही सरल शब्दों में ओर विस्तार से उन सभी प्रॉब्लम्स को बताया और उनका निराकरण भी किया । मुख्य रूप से उन्होंने सभी मदर से स्वास्थ्य वर्धक डाइट लेना ओर जंक फूड्स से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया ।













