मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी में सीसीटीवी ने दिलवायी खोई हुई अंगूठी

By प्रशांत खत्री

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी में सीसीटीवी ने दिलवायी खोई हुई अंगूठी

मुज़फ्फरनगर- नगर के गाँधी कॉलोनी में महिला की अंगूठी घर के बाहर गिरी, जिसे अज्ञात व्यक्ति उठा कर ले गया। जो पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। गाँधी कॉलोनी गली नंबर 9 स्थित जय भारती विद्या मंदिर के बाहर का मामला बताया जा रहा है।

दरअसल, गाँधी कॉलोनी निवासी राजीव मुंजाल की धर्मपत्नी की स्वर्ण अंगूठी उनके घर गली नंबर 9 के बाहर गिर गयी थी। जिसकी सूचना गाँधी कॉलोनी चौकी को दी गयी। राजीव मुंजाल ने सभासद अमित पटपटीया के साथ गांधी कॉलोनी चौकी पुलिस से सम्पर्क किया। और क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाले गए।

ये भी देखें- द्वारिकापुरी की इस मिठाई की दुकान पर प्रीमियम क्वालिटी में गाजर के हलवे की 2 वेरायटी

चौकी प्रभारी दीपक मावी ने टीम गठित कर आसपास के कैमरों के माध्यम से यह पता लगाया कि कोई युवक उसे अंगूठी को उठा ले गया है गहनता से जांच करने पर जल्दी ही युवक के बारे में जानकारी मिल गई युवक के घर पहुंचते ही परिवार ने वह अंगूठी से सम्मान पुलिस को सौंप दी जिसे सभासद अमित पटपटिया की उपस्थिति में राजीव मुंजल को सौंप दिया गया।

अमित पटपटिया ने गांधी कॉलोनी पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए शीघ्र ही पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की साथ ही आवाहन किया कि यह मामला केवल पुलिस की सक्रियता एवं सीसीटीवी कैमरा के कारण ही सुलझ पाया है अतः सभी नागरिक अपने सीसीटीवी कैमरों की समय-समय पर जांच करा कर उन्हें चालू रखे तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस का सहयोग भी किया जा सके।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News