मुज़फ्फरनगर- शिव सैनिकों का हल्लाबोल, नगर कोतवाली में पीर के अतिक्रमण को लेकर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सौंपा, शिव सेना का आरोप है कि 10 गज से बढ़ाकर 100 गज में अवैध निर्माण कर लिया गया है। शिव सैनिक बोले अगर अवैध निर्माण नहीं हटा तो मंदिर के लिए जगह की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा लैंड जिहाद के तहत ही इस पर पर अवैध कब्जा बढ़ाया जा रहा है।
दरअसल, शिव सैनिकों ने रुड़की रोड़ स्थित एक पीर पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है, यही नहीं उन्होंने कहा, उक्त पीर पहले 10 गज जगह में बना था परंतु लैंड जिहाद के तहत धीरे धीरे अवैध निर्माण कराया जा रहा है अब हाइवे के नज़दीक उक्त पीर अब 100 गज की जगह घेर चुका है। जिसपर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
लोकेश सैनी ने कहा लगातार लैंड जिहाद के अंतर्गत 100 गज जगह घेर रखी है साथ ही उन्होंने ये भी सवाल उठाए कि इसकी जाँच की जाए कि उक्त जगह पर कोई पीर है भी या नहीं, अगर नहीं है तो उसे ध्वस्त किया जाए। उक्त स्थान के बैनामे की जाँच करने हेतु पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दर्जनों शिव सैनिक मौजूद रहे।
उन्होंने कहा, अगर उक्त पीर पर प्रशासन कार्यवाही नहीं करता तो उसी के पास हमें जगह मुहैया कराई जाए, जहाँ हम हनुमान मंदिर का निर्माण कर सकें। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया है पीर के बाहर सरकारी जमीन पर लगे वृक्षों को भी पीर की चार दिवारी में शामिल कर लिया गया है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













