मुज़फ्फरनगर- खतौली में गतदिनों हुई ममता की हत्या का खुलासा होने के बाद आज भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता संगीत सोम खतौली पीड़ित परिवार के घर पहुँचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा जातियों को लड़ाना चाहते हैं हिंदुओं को बांटने आते है।
गतदिनों जनपद मुज़फ्फरनगर के खतौली में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका ममता को नशीली गोली देकर व गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके पश्चात मुज़फ्फरनगर पुलिस ने एक दिन के भीतर मामले का खुलासा कर दिया था, जिसमें चौकाने वाला तथ्य सामने आया था। प्रेमिका के चंद रुपयों की मांग पर उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर शव ठिकाने लगाने का प्रयास किया था।
पीड़ित परिवार से मिले संगीत सोम
आज खतौली में पहुँच कर भाजपा नेता संगीत सोम ने पीड़ित परिवार मुलाक़ात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा, महिला की हत्या कि मुझे जैसे ही जानकारी मिली तो मैं परिवार से मिलने आया हूँ परिवार पुलिस से संतुष्ट है क्योंकि पुलिस ने मामला का खुलासा कर दिया है। हम तो बस यही चाहते हैं पीड़ित परिवार को न्याय मिले और आरोपी को कड़ी सजा मिले।
संगीत सोम ने सपा को घेरा
संगीत सोम ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष किये उन्होंने कहा, वो समाजवादी पार्टी कहाँ है जो जगह जगह धरना देते हैं। वो जातियों को लड़ाना चाहते हैं हिंदुओं को बांटने आते है। अखिलेश यादव पर बोले वो मुगल शासन के आख़िरी शासक थे अब कभी नहीं बन सकते।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com


















