मुज़फ्फरनगर- पुरकाजी क्षेत्र में सड़क हादसा, कई छात्राएं घायल, एम्बुलेंस व ई-रिक्शा में भिड़ंत

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद में आज सुबह उस समय अफरा-तफ़री मच गई जब एम्बुलेंस और रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में कई स्कूली छात्राएं भी घायल हो गयी हैं एम्बुलेंस व ई-रिक्शा की भयंकर टक्कर में छात्राओं के साथ-साथ ई रिक्शा चालक भी घायल हो गया। जबकि एक छात्रा भी गंभीर घायल बताई जा रही है।

ग्राम गोधना के एक अध्यापक अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया 5-6 बच्चे जो ग्राम से अपने स्कूल आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर जा रहे थे। तभी एक एम्बुलेंस की ई-रिक्शा में टक्कर हो गयी। ये सभी बच्चे ई-रिक्शा में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। जिसमें एक छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं जिसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया। उनके मुताबिक आज सुबह यह हादसा क़रीब 9 बजे के आसपास हुआ है। जिसमें ई-रिक्शा चालाक भी घायल हो गया जिसका उपचार निजी हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।

पुरकाजी थाना क्षेत्र स्थित मोरना मार्ग सिकंदरपुर गांव स्थित आर्य इंटर कॉलेज में जा रही कई छात्राएं अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने के लिए ई रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान घने कोहरे के चलते इवेंट पर जा रही एक सरकारी एंबुलेंस और ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सात छात्राएं आंचल, निशा, प्रीति, अलीना, निशु और रिया सहित ई रिक्शा चालक मोनू घायल हो गए।

जिसके बाद सड़क पर जहाँ अफरा तफरी मच गई तो वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां से दो छात्रा आंचल और निशा सहित ई रिक्शा चालक मोनू की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News