मुजफ्फरनगर- वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट 2026 पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। टिकैत ने बजट को पूरी तरह से ‘कागजी’ बताते हुए कहा कि सरकार ने एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
राकेश टिकैत ने अपनी बाइट में स्पष्ट कहा कि किसानों को उम्मीद थी कि इस बार किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर ₹12,000 किया जाएगा, लेकिन सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने कहा, “देश के किसान की लागत बढ़ गई है, खाद-डीजल महंगा हो गया है, लेकिन सम्मान निधि वही पुरानी है। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है।”
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, कृषि बजट तो सरकार ने बढ़ाया है। लेकिन वो स्मॉल इंडस्ट्रीज को जाएगा। खाद्य पर भी कोई छूट नहीं मिली हैं। किसान सम्मान निधि पर बोले हमें उम्मीद थी 6000 से बढ़ाकर 12 हज़ार की जाती हैं क्योंकि महंगाई बहुत है। लेकिन उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। फैक्ट्रियों का कैमिकल वाला पानी फसलों तक पहुंचता है जिससे फसलों का काफ़ी नुकसान किसानों को झेलनी पड़ती है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













