मुज़फ्फरनगर में 24 नवंबर को गाँधी कॉलोनी समेत इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी ठप्प

मुज़फ्फरनगर- आगामी 24 नवंबर दिन सोमवार को बिजनेस प्लान के अंतर्गत 33 केवी बिजली लाइन पर कार्य किया जाएगा। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी।

बिजली विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, बिजनेस प्लान 2025-26 के अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जिला अस्पताल, मुजफ्फरनगर की 33 केवी लाईन का कंडक्टर रिप्लेसमेंट का कार्य किया जायेगा, जिस कारण 33 केवी गाँधी कालोनी एवं पचेण्डा रोड की लाईन का दिनांक 24.11.2025 दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक शट डाउन रहेगा।

शट डाउन की अवधि में उक्त फीडर के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

Leave a Comment

Related News