मुजफ्फरनगर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को एमडीए सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की है। डीएम ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) और नगर पालिका को आपसी समन्वय के साथ शहर को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में नगर के विकास को लेकर अधिकारियों ने अनेक मुद्दों पर चर्चा की है जिसमें वहलना चौक से सुजड़ू चौक और मेरठ रोड से जिलाधिकारी आवास तक विशेष सौंदर्यीकरण कार्य किये जाने पर विचार भी हुआ। नगर पालिका को सर्कुलर रोड की पटरियों को ठीक करने और सुजड़ू से वहलना चौक तक के नालों को कवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों और महावीर चौक जैसे व्यस्त इलाकों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के साथ-साथ उनकी देखरेख (Maintenance) भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना, सचिव कुंवर बहादुर सिंह और ईओ नगरपालिका प्रज्ञा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













