मुज़फ्फरनगर- एक छोटे से गाँव के 13 वर्षीय विराट का चयन यूपी की अंडर 14 टीम हो गया है जिससे ना केवल गाँव बल्कि जनपद भी गौरान्वित हो गया है। विराट कक्षा 7 का छात्र है। विराट की खेल में कई वर्षों से रुचि रही है। कम उम्र में उसने क्रिकेट खेलना प्रारंभ कर दिया था।
जनपद मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना रोड़ स्थित एक छोटे से गाँव किनौनी निवासी विकास बालियान का 13 वर्षीय पुत्र विराट ने क़रीब 3 वर्ष पूर्व खेलना शुरू कर दिया था और उसकी लगन और खेल के जज़्बे ने उसे उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयन करा दिया है। जिससे परिवार व उसके कोच भी गौरान्वित हो गए है।
विराट की उपलब्धि से कोच भी हुए ख़ुश
विराट के कोच अंकुर कुमार ने बताया कि उसका चयन कानपुर में चल रही ट्रायल प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। विराट पिछले तीन वर्षों से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास कर रहा था। उसकी कड़ी मेहनत के कारण ही आज उसने उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम में अपनी जगह बनाई है।
इस खुशी के अवसर पर स्टेडियम में बच्चों के बीच खुशी का माहौल है। वहीं विराट के दादा सत्यपाल बलियान ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया है। साथ ही मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी विराट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
पिता बोले विराट के चयन से गाँव में ख़ुशी
विराट के पिता ने बताया कि वह एक सरकारी टीचर हैं और परिवार से खेतीबाड़ी भी है। उनका बेटा विराट अभी 13 वर्ष का पूर्ण नहीं हुआ है वह कक्षा 7 में पढ़ाई कर रहा है। लेकिन उसकी दिलचस्पी खेल के प्रति बढ़ी है उसने पिछले 3 वर्षों से खेल में अपनी लग्नता और मेहनत से काफ़ी प्रेक्टिस की और अपने कोच के मार्गदर्शन में उसने आज उत्तर प्रदेश की अंडर 14 में जगह बनाई और मुझे आशा है वह अंडर 16 में भी शामिल होगा। उसके चयन से परिवार व गाँव में हर्षोल्लास का माहौल है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com












