मुजफ्फरनगर- मेरठ रोड़ स्थित राजकीय आईटीआई के सभागार में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यूपीकॉर्न के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल के द्वारा किया गया। लाभार्थी किस तरह गुड़ की क्वालिटी अच्छी कर सकता है पैकेजिंग कैसे होगी और मार्केट प्लेस में किस तरह अपने प्रोडक्ट को पेश करें सभी बिंदुओं पर लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुज़फ्फरनगर के गुड़ की विदेशों तक पहचान
जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने कहा, मुज़फ्फरनगर का गुड़ पूरे भारत में तो प्रसिद्ध है ही बल्कि विदेशों तक हमारे यहाँ का गुड़ जा रहा है। विश्व के अनेकों स्थानों में भी हमारे मुज़फ्फरनगर का गुड़ जाएगा तो अलग ही पहचान होगी।
जो भी व्यक्ति ट्रेनिंग के बाद परीक्षा में पास होगा उसको सर्टिफिकेट और मानदेय दिया जाएगा। 10 दिवसीय ट्रेनिंग के लिए 25-25 लाभार्थियों के तीन बेंच बनाए गए हैं। विश्व प्रशिक्षण कार्यक्रम से सरकार का उद्देश्य है कि अच्छा बनाने वाले कारीगरों को उद्यमी कैसे बनाया जाए।
कार्यक्रम में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर का गुड पूरे देश के साथ-साथ विदेश में भी जाता है जिसकी वजह से मुजफ्फरनगर की एक अलग पहचान विदेश में भी बनी हुई है। आज जरूरत है की अच्छी गुणवत्ता वाला और बेहतर क्वालिटी वाला गुड़ बनाया जाए। जिससे मुजफ्फरनगर का नाम देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में रोशन हो।
यूपीकॉर्न के जिला समन्वयक सत्येंद्र भराला नें बताया की यूपीकॉर्न की तरफ से यह प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। जो 10 दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा ये प्रशिक्षण कार्यक्रम है। ऑडियो के द्वारा एक जनपद एक उत्पाद के द्वारा काफी फॉर्म भरे गए होंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरे गए थे। उनका चयन हुआ है। मुजफ्फरनगर की एक उत्पादक के लिए आज तीन बैच का शुभारंभ हुआ है। 10 दिन तक बैच चलेंगे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













