मुज़फ्फरनगर- मौहल्ला आबकारी निवासी सोनू कश्यप के पीड़ित परिवार जनों से हिन्द मजदूर किसान समिति का प्रतिनिधिमंडल सरपंच राजपाल के नेतृत्व मिला। मेरठ के सरधना क्षेत्र के ग्राम ज्वालागढ़ में बीती 5 जनवरी 2026 को सोनू उर्फ़ रानू कश्यप को जिंदा जलाकर नृशंस हत्या कर दी थी। मंगलवार देरशाम पीड़ित परिवार को सात्वंना देने के लिए हिंदू किसान मजदूर समिति का प्रतिनिधिमंडल पंहुचा।
इस अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिगुरू चन्द्रमोहन ने पीड़ित परिवार के लोगों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बात कर उक्त घटना की घोर निंदा करते हुये परिवार को ये आशवासन दिया कि हिन्द मजदूर किसान समिति इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है और उन्होंने अपनी ओर एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।
इसके साथ ही मृतक सोनू कश्यप के परिजनों के साथ मिलकर घर से लेकर शिव चौक तक पैदल केंडल मार्च निकालकर सोनू कश्यप के हत्यारे को फांसी देने की मांग की है। इस दौरान हिंदू मजदूर किसान समिति का प्रतिनिधिमंडल और आसपास के क्षेत्रवासी कैंडल मार्च में शामिल हुए।
मृतक सोनू कश्यप की बहन आरती कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ सीबीआई से जांच की मांग करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। तो वहीं हिंदू मजदूर किसान समिति के प्रवक्ता अमित सिंह ने बताया कि क्रांति गुरु चंद्र मोहन के निर्देश पर आज हमारा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला है और उनकी ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है और हम चाहते हैं कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













