X बंद करें

मुज़फ्फरनगर- सोशल मीडिया पर सीएम व पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक युवक प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ बेहद अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अहमद है, जिसकी उम्र लगभग 22-23 वर्ष है। वह थाना तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुर खुर्द का निवासी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और पुलिस द्वारा उसकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

वीडियो में पुलिस के नाम के दुरुपयोग और अन्य वायरल तथ्यों पर बोलते हुए एसएसपी ने कहा कि यह वर्तमान में जांच का विषय है। हमारी टीमें गहराई से मामले की तफ्तीश कर रही हैं और यदि आरोपी द्वारा पुलिस के नाम या अन्य किसी चीज का दुरुपयोग पाया गया, तो उसके विरुद्ध और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने संदेश दिया कि जब भी कोई ऐसा मामला संज्ञान में आता है, मुजफ्फरनगर पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करती है, जैसा कि इस मामले में त्वरित गिरफ्तारी कर दिखाया गया है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com