मुज़फ्फरनगर- औवेसी की पार्टी से मीरापुर उपचुनाव में चुनाव लड़ने वाले अरशद राणा को धमकी मिलने के बाद एसएसपी के दफ्तर जा पहुँचे। उनका आरोप है कि पलवल के किसी व्यक्ति ने उन्हें परसों फोन किया और धमकी दी। अरशद ने एसएसपी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
मीरापुर उपचुनाव में AIMIM के प्रत्याशी अरशद राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौपा। जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की है। ओवैसी की पार्टी के नेता अरशद राणा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति नें फोन पर धमकी दी है जिसमें उसने कहा कि तुम बहुत ओवैसी की वीडियो डालते हो और तुम मुजफ्फरनगर के रहने वाले हो तुम्हे मैं 20 जनवरी कों वहीं आकर देख लूंगा।
नेता अरशद राणा ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार में अकेला जिम्मेदार व्यक्ति हूं और मुझे जिस व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है उससे मुझे खतरा है इसलिए मैं मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपने आप को हरियाणा पलवल से बताया है।
ओवैसी की पार्टी के नेता अरशद राणा ने बताया कि चुनाव लड़ने की वजह से लगातार समाज सेवा और क्षेत्र में रहता हूं जिसकी वजह से मेरी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा मुझे भीड़ लाने की जरूरत नहीं है मुझे प्रशासन पर भरोसा है वो मेरी सुरक्षा बढ़ाएंगे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













