मुज़फ्फरनगर- हेलमेट पहनें तो बच सकती है आपकी जान- एसपी सिटी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व हाइवे पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने में मुज़फ्फरनगर पुलिस लगातार जुटी हुई है। जनपद के विभिन्न हाइवे पर नो हेलमेट-नो हाइवे अभियान चलाया जा रहा है। आज भी एसपी सिटी ने नई मंडी थाना क्षेत्र में हाइवे पर जबरदस्त अभियान चलाया गया है।

नो हेलमेट नो हाइवे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने स्वयं हाइवे पर मौजूद रहकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने हेतु जागरूक किया। यातयात नियमों के पालन करने हेतु दो पहिया वाहन चालकों को शपथ भी दिलायी गयी।

नो हेलमेट-नो हाइवे अभियान का उद्देश्य

लगातार जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में अनेकों लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं थोड़ी लापरवाही और थोड़ी सी जल्दी जीवन को खा जाती है। ऐसे में मुज़फ्फरनगर पुलिस लगातार दो पहिया वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। जिससे दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाले चालक सीट बेल्ट लगाएं इस कार्य हेतु वाहन चालकों को शपथ भी दिलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- मुज़फ्फरनगर में ग़रीब हलवाई के घर आग, विवाह का सामान भी हुआ जलकर ख़ाक

आज एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने स्वयं थाना नई मंडी क्षेत्र के हाइवे पर निरीक्षण किया और जो लोग बिना हेलमेट के वाहन चलाते मिले उन्हें जागरूक करते हुए शपथ भी दिलवाई गई। और जो वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करते मिले उनकी प्रशंसा भी की गई। एसपी सिटी वाहन चालकों संदेश देते हुए कहा- अगर आप हेलमेट पहनें तो बच सकती है आपकी जान। इस दौरान सीओ नई मंडी राजू साव भी मौजूद रहे।

पुलिस की वाहन चालकों से अपील

मुजफ्फऱनगर पुलिस ने समस्त वाहन चालकों से अपील कि है कि वह अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनें।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News