मुज़फ्फरनगर ममता हत्याकांड- पीड़ित के घर पहुँचे अतुल प्रधान, संगीत सोम पर ज़ुबानी प्रहार

By प्रशांत खत्री

Published On:

मुज़फ्फरनगर ममता हत्याकांड- खतौली में ममता की उसके प्रेमी द्वारा हत्या कर देने के बाद भाजपा नेता संगीत सोम के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान भी खतौली पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक मदद करते हुए संगीत सोम पर जमकर जुबानी प्रहार किये।

खतौली कोतवाली क्षेत्र में ममता को गतदिनों उसके प्रेमी सन्दीप ने मौत के घाट उतार दिया था, मुज़फ्फरनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण का मात्र 30 घण्टों में खुलासा भी कर दिया था, जिसके बाद सियासी पार्टियों का उसके निवास पर पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

संगीत सोम ने भी की थी मुलाकात

भाजपा नेता संगीत सोम ने भी गतदिनों उसके घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की थी और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर हमला बोला था, जिसके बाद सपा नेता व सरधना विधायक अतुल प्रधान भी गतरात खतौली मृतक ममता के घर पहुँचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए 20 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद की है।

ये भी देखें- हिन्दू बस्ती में दूसरे समुदाय के घर ख़रीदने पर हिन्दू नेताओं के साथ मौहल्लेवासियों का प्रदर्शन

आपको बता दें कि जिस तरह मेरठ के कपसाड गांव में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया था उसी तरह मुजफ्फरनगर जनपद में पहले सोनू कश्यप हत्याकांड में खूब राजनीति हुई और उसके बाद अब ममता विश्वकर्मा हत्याकांड राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है।

सरकार के पास सरकारी खज़ाना

विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ित के घर पहुंच कर कहा, 3 बेटियां छोटी-छोटी है पति बीमार है घर कमाने वाला कोई नहीं है मुझे पता चला तो मैं अपनी तरफ़ से मदद करने आया हूँ और उन्होंने लोगो से अपील की जो इनकी मदद कर सकता हो वो इनकी मदद करें। उन्होंने कहा सरकार के पास सरकारी खज़ाना है उससे ऐसे परिवारों की मदद होनी चाहिए।

संगीत सोम पर जवाबी हमला करते हुए बोले, जिसकी जैसी सोच वैसा उसका दिमाग़, उनकी तो सरकार है, सरकार के पास खज़ाना है वो पीड़ित परिवार की सरकार से मदद करा दें। पीड़ित परिवार की मदद कैसे हो उस पर उन्हें चर्चा करनी चाहिए। संगीत सोम मीट कारोबारी हैं मीट फैक्ट्री में डायरेक्टर हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News