मुज़फ्फरनगर- (गाँधी कॉलोनी सोसायटी का ऑफिस बना भव्य) गाँधी कॉलोनी को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के गाँधी वाटिका स्थित कार्यालय का राज्यमंत्री कपिल देव ने लोकार्पण किया। वर्तमान कमेटी ने कार्यालय को अत्याधुनिक रंग रूप देकर कार्यक्रम को भव्य बनाया है। इस अवसर पर गाँधी कॉलोनी के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बुधवार सवेरे गाँधी वाटिका में स्थित गाँधी कॉलोनी को-ऑपरेटिव हाऊसिंग सोसायटी के प्रशासनिक कार्यालय का लोकार्पण करने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व नगर विधायक कपिल देव पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सरदार सतपाल सिंह को भाजपा पार्टी में शामिल भी कराया।
गांधी वाटिका के प्रशासनिक कार्यालय के लोकार्पण के दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को एसआईआर के अंतर्गत नए मतदाताओं के वोट बनवाने की अपील भी की, उन्होंने कहा गाँधी कॉलोनी के लोग बहुत जागरूक हैं इस वक्त इससे महत्वपूर्ण कोई काम नहीं है, अतः आप सभी अपने बच्चों के या जिनके वोट नहीं बने हैं वह लोग अपने वोट बनवा लें।

भाजपा परिवार में एक सदस्य बढ़ा
गांधी कॉलोनी के सरदार सतपाल सिंह (टैंट वाले) ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का मन बनाया। जिसके चलते आज राज्यमंत्री कपिल देव ने स्वयं भाजपा पार्टी का भगवा पटका पहनाकर सतपाल सिंह को भाजपा में शामिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों में काफ़ी जोश भर गया।
इस दौरान सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबड़ा, ओम प्रकाश अरोरा, रमेश साईं, सुखदर्शन सिंह बेदी, अशोक बाठला, भानु प्रताप, भगवान दास कटारिया, राजकुमार रहेजा, विनोद छाबड़ा, भारत, अशोक डोडा, सरदार तरणजीत सिंह, प्रवीण भाटिया व रमन जलौत्रा आदि उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













