मुजफ्फरनगर- कांग्रेस-सपा की राजनीति झूठ और तुष्टिकरण की उपज, कूकड़ा में बोले भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर। जनपद के ग्राम कूकड़ा में आयोजित ‘जी राम जी’ जनजागरण अभियान और कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठाकर उनका भव्य स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास केवल जनता को गुमराह करने और समाज को बांटने का रहा है। उन्होंने ‘जी राम जी’ योजना को ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब गांवों में विकास केवल कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिखेगा। इस योजना के माध्यम से पारदर्शी तरीके से मजदूरों को रोजगार और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिसमें बिचौलियों की कोई जगह नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल देगी। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब भाषण देने वालों और विकास करने वालों के बीच का अंतर समझ चुकी है। ​इस अवसर पर पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, संजय गर्ग, अशोक कंसल सहित भारी संख्या में भाजपा नेता और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News