मुज़फ्फरनगर- जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गत करने में आ रही शिकायतों पर लिपिक पर गिरी गाज, चेयरमैन ने हटाया लिपिक

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गत करने में आ रही शिकायतों पर लिपिक पर गिरी गाज, चेयरमैन हटाया लिपिक

मुज़फ्फरनगर- जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों को बनवाये जाने को लेकर नगर पालिका को लगातार मिल रही शिकायतों पर चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने संज्ञान लिया। कार्यरत लिपिक को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। काफ़ी समय से प्रमाण पत्रों के निर्गत करने में आ रही शिकायतों के बाद चेयरमैन ने कदम उठाया।

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों के समय से निर्गत कराए जाने हेतु नगर पालिका में नये लिपिक की नियुक्ति भी कर दी है, ताकि लंबित आवेदनों पर जल्द विचार करते हुए निदान किया जा सके। जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र पटल व स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी निभा रहे लिपिक मनोज पाल के खिलाफ एक बार फिर गाज गिर गई है।

लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बीच उन पर आरोप था कि लिपिक द्वारा उनके आवेदन गुम कर दिए जाते है और अनावश्यक इधर-उधर भटकाया जाता है। जिसके बाद शिकायती प्रार्थना-पत्र दिनांक 20 जनवरी 2026 का संज्ञान लेते हुए नये लिपिक नितिन कुमार जन्म-मृत्यु शपथ-पत्रों का कार्य एवं लिपिक आकाशदीप स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस सम्बन्ध में पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिकाध्यक्ष द्वारा की गई कार्रवाई लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर की गई है। लिपिक मनोज पाल के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आ रहे थे, जिनमें जरुरी कार्य में लापरवाही और नागरिकों को अनावश्यक परेशान करना मुख्य रूप से शामिल है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News