मुज़फ्फरनगर- ग्रामीण क्षेत्रों के चौकीदार आज डीएम कार्यलय पर पहुँचे और वेतन बढ़ाने की मांग उठाई उन्होंने जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के नाम एक ज्ञापन भी आज सौंपा है। उनका आरोप है कि महंगाई के दौर में मात्र 2500 ₹ का वेतन दिया जाता है जो बहुत कम है।
चरथावल क्षेत्र से भारतीय चौकीदार संघ के मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आज दर्जनों चौकीदार लाल पगड़ी बांधे मुज़फ्फरनगर कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुँचे। उन्होंने शासन व प्रशासन से कम से कम 10 हजार रुपये मासिक वेतन दिए जाने की माँग को प्रमुखता से उठाया।
ये भी पढ़ें- मुज़फ्फरनगर में बुर्काधारी महिलाओं ने शिव चौक पर 4 लोगों की जेब पर मारा डाका
उन्होंने कहा, अंग्रेजी शासन से हम लोग देश की सेवा करते आ रहे हैं और हमें मात्र 2500 रुपये का वेतन दिया जा रहा है जो इस महंगाई के दौर में बेहद कम है। 2500 रुपये में परिवार चलाना बहुद कठिन हो रहा है। वर्ष 2019 से मात्र 2500 रुपये का वेतन दिया जा रहा है। हम काफी लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार हमारे काम के अनुसार वेतन दें।
उन्होंने कहा, पहले वर्ष 2001 में चौकीदारों की मीटिंग होती थी तथा मीटिंग मे चौकीदारों के कर्तव्य बताए जाते थे लकिन अब चौकीदारों की कोई मीटिंग नही होती है और न ही चौकीदारों के वेतन में 2019 के बाद आज तक कोई वृद्धि हुई है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













