मुज़फ्फरनगर- प्रशासन और किसानों में समस्याओं पर चर्चा, बोले ग्रामीणों के ना काटों चालान

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- प्रशासन और किसानों में समस्याओं पर चर्चा, बोले ग्रामीणों के ना काटों चालान

मुज़फ्फरनगर- (किसानों की समस्या) वायु प्रदूषण से लेकर बिजली तक के मुद्दों पर किसान दिवस के दौरान हुई चर्चा, कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसान दिवस में वायु प्रदूषण, सिंचाई विभाग, गन्ना विभाग, बिजली विभाग व पुलिस विभाग से सम्बंधित कई समस्याओं से अवगत कराया गया। पिछले महीने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अधिकांश समस्याओं का समाधान हो गया है जबकि कुछ रह गयी। किसान दिवस के इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संजय सिंह व सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों के ना काटो चालान- भाकियू जिलाध्यक्ष

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि किसानों की बिजली, प्रदूषण व सिंचाई विभाग समेत अनेक समस्याएं चल रही हैं जिसके लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। साथ ही उन्होंने कहा, पुलिस महकमें से भी हल्का हाथ रखने को कहा, उन्होंने कहा गाँव से आने वाले लोग अक्सर वाहनों के कागजात रखना भुल जाते हैं साथ हीं किसानों को हेलमेट का प्रयोग करने के लिए भी कहा गया।

एडीएम ने दिया समाधान का आश्वासन

एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने कहा, आज किसान दिवस में पीडब्लूडी, प्रदूषण, बिजली व चकबंदी से सम्बंधित समस्याएं आज आई हैं जिनको सुना गया है। तमाम समस्याओं का समाधान लगातार कराया जा रहा है और आगे भी किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News