मुजफ्फरनगर- राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण (HIV) कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में “सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा” विषय पर एक महत्वपूर्ण एडवोकेसी मीटिंग व कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित गुप्ता रिसोर्ट्स में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विशेषज्ञों ने दी गंभीर बीमारियों की जानकारी
कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने टीबी (TB), हेपेटाइटिस-B और C के साथ-साथ NACP और SSK ओरिएंटेशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। ART मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुजीबुर्रहमान ने HIV/AIDS के बढ़ते खतरों और इसके प्रसार के कारणों (Drivers of the epidemic) के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया। वहीं, डॉ. सोनिया ने OST केंद्र की उपयोगिता और ‘सम्पूर्ण सुरक्षा’ मैनेजर साजिद अली ने केंद्र पर मिलने वाली समस्त स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी साझा की।
कर्मचारी और अधिकारी हुए सम्मानित
कार्यक्रम के समापन सत्र में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने HIV/AIDS सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न ब्लॉक के MOICs को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन श्री संजीव शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यशाला में रक्त कोष अधिकारी डॉ. पी.के. त्यागी, महिला चिकित्सालय की CMS, विभिन्न CHC/PHC के प्रभारी (MOIC), DIOS प्रतिनिधि, और दिशा क्लस्टर टीम से अमित कुमार व ममता चौधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा टीबी विभाग से विप्रा, साहबान उल हक, संदीप, नर्सिंग अधिकारी इंदु गर्ग, परामर्शदाता चंचल सैनी, मोहित करणवाल, दीपक कुमार और आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com


















