मुज़फ्फरनगर के देवोपम स्कूल में लोहड़ी का धूमधड़ाका, हर्षोल्लास से मनाया पर्व

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में आज लोहड़ी पर्व बहुत ही मस्ती और उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्कूल के प्रांगण मे प्यारे प्यारे बच्चे अपनी अपनी मम्मी के साथ सुंदर सुंदर पंजाबी पोशाक पहन कर आए।

पंजाबियों के पर्व लोहड़ी पर गांधी कॉलोनी के देवोपम किड्स स्कूल में लोहड़ी पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। स्कूल की टीचर्स ने सभी अभिभावकों को बहुत सारे गेम्स कराए, जिसका सभी ने आनंद लिया। स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल और प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी अभिभावकों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और लोहड़ी के धार्मिक और सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

लोहड़ी पर्व पर आयोजित देवोपम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि साधना मेहता, राजीव मुंजाल और नेहा अरोरा ने लोहड़ी को जलाकर एवं पूजन कर समस्त समाज के कल्याण की कामना की।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News