खतौली विधायक मदन भैया ने की घायल की मदद

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

आज खतौली क्षेत्र से वापस अपने निवास लौट रहे विधायक मदन भैया ने जब सड़क पर एक घायल को देखा तो क़ाफ़िला रुकवा दिया और स्वयं उसकी मदद की। हॉस्पिटल पहुंचवाया तथा डॉक्टरों को फोन पर शीघ्र उचित इलाज के लिए निर्देशित किया। आज सायं खतौली सठेडी निवासी नरेश कुमार व उनकी धर्मपत्नी बाइक पर सवार होकर खतौली गंग नहर पटरी से मेरठ जा रहे थे तो उनका अचानक एक कार से एक्सीडेंट हो गया। पीछे से आ रहे विधायक मदन भैया ने देखा तो उन्होंने घायलों को उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

Leave a Comment

Related News